पति ने पत्नी की गुप्तांग में डाली लोहे की रॉड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tuesday, Jun 23, 2020-07:43 PM (IST)

इंदौर: लॉकडाउन के दौरान इंदौर में एक पति की बेरहमी की तस्वीर सामने आई। इंदौर के द्वारकापुरी थान में पत्नी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति ने क्रूरता की हद पार करते हुए उसके साथ अभद्रता की। पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालकर प्रताड़ित किया। मामले में अब पुलिस महिला के पति को गिरफ्तार कर उससे किए गई वहशीपन की दास्तां कागज़ों पर इकठ्ठा करते हुए महिला को इंसाफ दिलाने का प्रयास कर रही है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Indore, Lockdown, COrona, Dwarkapuri, Private Part, Rod

जिस पति पर पत्नी अपना सब कुछ न्यौछावर कर देती है लेकिन अगर बदले में अत्याचार हो तो फिर घर की बात थाने तक जाती है। दरअसल द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी कुछ वर्ष पूर्व क्षेत्र के ही रहने वाले युवक से हुई थी। उसके बाद से ही लगातार महिला का पति उसे प्रताड़ित करता था। लेकिन कुछ समय बीत जाने के बाद महिला शेल्टर होम में रहने लगी। उसके बाद दोनों में समझौता होने के बाद महिला वापस अपने पति के साथ रहने लगी। कुछ दिन तो ठीक चला। लेकिन उसके बाद पति ने महिला को फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब पति द्वारा महिला की लगातार पिटाई करने के साथ महिला के गुप्तांगों में लोहे की वस्तुएं तक डाल दी गईं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद महिला द्वारकापुरी थाने पहुंची। उसने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई फिलहाल पुलिस ने भी महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News