Punjab Kesari MP ads

पति ने बाइक रोककर पत्नी के सामने नदी में लगाई छलांग, तलाशी अभियान जारी

Saturday, Aug 24, 2019-11:55 AM (IST)

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक पति द्वारा पत्नी के सामने ही नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल, मप्र के बड़वानी जिले में युवक ने कसरावाद पुल से नर्मदा नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीली समाप्त कर ली। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस विभाग ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरु की लेकिन अभी तक युवक का कुछ भी पता नहीं लग पाया है। 

PunjabKesari

वही, जानकारी के मुताबिक अंजड़ के रहने वाला 45 वर्षीय महेंद्र पाटीदार अपनी पत्नी संगीता के साथ बाइक से ससुराल धार से लौट रहा था। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई पति बाइक को नर्मदा नदी पर बने पुल पर रोका और नदी में छलांग लगा दी। पत्नी भी यह को देखकर दंग रह गई और कुछ समझ ही नहीं पाई। फिर पत्नी द्रारा शोर मचाने और रोने से आसपास को लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

PunjabKesari
मौजूद लोगों ने बनाया वीडियो
वहीं घटना के दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने डूबते हुए युवक का वीडियो बना लिया, जिसमें महेंद्र पानी में तैरने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहा है। नर्मदा नदी में पानी अधिक होने के कारण युवक कुछ ही देर में नर्मदा नदी में समा गया और कुछ ही देर में लोगों की आंखों के सामने से ओझल हो गया।

PunjabKesari

युवक की तलाश जारी
मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन युवक का कुछ भी पता नही लग पाया है। युवक की तलाश अभी जारी है। वहीं बीते दिनों लगातार बारिश होने की वजह से नर्मदा नदी का जलस्तर 133 मीटर के करीब चल रहा है, जिससे छोटी कसरावद में काफी पानी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News