पत्नी की हत्या कर थाने पहुंच गया पति

7/20/2018 2:21:56 PM

ग्वालियर : हजीरा थाना क्षेत्र में  इंदिरा नगर में रहने वाले विजयकांत पुरी ने पत्नी साधना की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद पुलिस थाने पहुंच गया। हत्या की बात सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया। चार शहर का नाका इंदिरा नगर में रहने वाले विजयकांत ने साधना से मार्च में ही आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद दोनों में झगड़े होने लगे। जानकारी के अनुसार दोनों की ही ये दूसरी शादी थी। विजयकांत अपनी पहली पत्नी को तो साधना पहले पति को छोड़ चुकी थी। 

PunjabKesari

दोनों में  सुबह  किसी बात पर झगड़ा हुआ और बातों ही बातों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि विजयकांत ने  साधना का गला दबा दिया और तब तक दबाये रखा जब तक उसके प्राण नहीं निकल गए। पत्नी की हत्या करने के बाद विजयकांत बहुत देर तक शव के पास ही बैठा रहा फिर पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने जैसे ही हत्या की बात सुनी वो तत्काल मौके पर पहुंची और साधना के शव को पीएम के लिए भेजकर  जांच शुरू कर दी है।

               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News