पति बनाना चाहता है मुस्लिम, घर में देवी देवताओं की तस्वीरें भी नहीं रखने देता, महिला पहुंची थाने

11/28/2020 7:19:33 PM

भोपाल(प्रतुल पाराशर): भोपाल के सुखी सेवनिया थाने में छत्तीसगढ़ के सरगुजा की एक पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसका पति लगातार धर्म परिवर्तन के लिए उस पर दबाव बनाता रहता है। न तो वह अपनी इच्छा से अपने भगवान की पूजा कर सकती है और न ही उसे मंदिर जाने की इजाजत है। बल्कि जबरदस्ती मुस्लिम रीति रिवाजों के अनुसार इस्लाम धर्म कुबूल करवाना चाहता है। आरोपी अमित विश्वास भोपाल नगर निगम में डाटा एंट्री आपरेटर है। जबकि पीड़िता मधुमिता विश्वास पेशे से होम्योपैथी डॉक्टर है। पीड़िता की शादी के कुछ ही समय बाद उसके पति की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद 5 अक्टूबर 2013 को उसने अमित विश्वास से दूसरी शादी की थी।  

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के अम्बिकापुर निवासी मधुमिता विश्वास जो पेशे से होम्योपैथी डॉक्टर है का आरोप है कि उसका पति अमित विश्वास उससे जबरिया इस्लाम धर्म कुबूल करवाना चाहता है। विरोध करने पर वह उसे प्रताड़ित करता है। इतना ही नहीं बेटी के जन्म के बाद पति ने बच्ची का नाम भी मुस्लिम धर्म के आधार पर रखना चाहा। जब इस बात को लेकर मधुमिता ने इंकार किया तो दोनों में तकरार हो गई। जब उसने इस बात का विरोध किया तब अमित ने उसे बताया कि वह इस्लाम कुबूल कर चुका है, और इस्लाम का प्रचार भी करता है। अब बात बेटे पर आकर रुक गई है। पत्नी का आरोप है कि अमित उसके 14 साल के बेटे तनीश को भी इस्लाम कुबूल कराने का दबाव बना रहा है।नही

PunjabKesari

देवी देवताओं की तस्वीरें रखने पर भी एतराज
मधुमिता ने आरोप लगाया कि अमित उसे घर से हिन्दू देवी-देवताओं की फोटो हटाने के लिए भी दबाव बनाता है। यहां तक कि उसके साथ इसके लिए मारपीट की जाती है। आरोपी ने 19 नवंबर 2020 को घर में गैस की पाइप लाइन काटकर जान से मारने की कोशिश भी की।

मुस्लिम महिला के साथ है अवैध संबंध
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति के किसी मुस्लिम युवती के साथ अवैध संबंध भी है। उसका कहना है कि आरोपी पति ने इस्लाम धर्म का अनुयायी होने के बाद भी धोखे में रखकर उससे शादी की है। इस बारे में मधुमिता ने भोपाल के सुखी सेवनिया थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज करने की मांग की है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News