Punjab Kesari MP ads

उमा भारती का बड़ा हमला, कहा- मैं दिग्विजय सिंह को शासन से बेदखल कर चुकी हूं

Monday, Apr 15, 2019-10:07 AM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश की इस वक्त की सबसे हॉट सीट पर भोपाल चर्चा की बिषय बना हुई है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भोपाल से अपना प्रत्याशी घोषित करके प्रदेश की राजनीति में भचाल ला दिया है। वहीं दिग्विजय सिंह के सामने बीजेपी को भले ही अभी तक कोई प्रत्याशी ना मिला हो लेकिन उसके करीब आधा दर्जन नेताओं के नाम की चर्चा जरूर हो चुकी है। वहीं लगातार एक के बाद एक बयान सामने आ रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का दिग्विजय सिंह को लेकर बड़ा दिया है। उमा भारती से जब पत्रकारों ने भोपाल से दिग्विजय सिंह के सामने उनके चुनाव लड़ने से जुड़ा सवाल पूछा तो उमा ने उसका जवाब ट्विटर के ज़रिए दिया।

PunjabKesari

पत्रकारों के जबाव ट्वीट के जरिए देते हुए उमा भारती ने रविवार रात को एक के बाद एक आठ ट्वीट किए ।  उमा भारती ने ट्वीट पर दिग्गी राजा पर हमला बोलते हुए लिखा कि 'आज मीडिया के बंधुओं ने फिर से मेरे से यह सवाल पूछा कि भोपाल से उम्मीदवार कौन होगा। मैं फिर से अपने उत्तर को रिपीट कर रही हूं कि भोपाल से उम्मीदवार तय करने का अधिकार मेरे पास नहीं है। उस पर निर्णय संसदीय दल करता है। किंतु, एक बात तो ध्यान में रखनी पड़ेगी कि दिग्विजय सिंह को हराना बिल्कुल भी कठिन काम नहीं है।

PunjabKesari

उमा ने कहा कि अब मैं आपको अतीत की याद दिलाती हूं। बीजेपी के डॉ लक्ष्मीनारायण पांडे से मध्य प्रदेश के उस समय के मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काट्जू विधानसभा का चुनाव हार गए थे। सुमित्रा महाजन से 1989 का लोकसभा का इंदौर का चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री पीसी सेठी हार गए थे। फिर सतना में कुश्वाहा से एवं होशंगाबाद में सरताज सिंह से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह चुनाव हार गए थे। इस संबंध में मेरा योगदान तो 2003 में ही पूरा हो चुका।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News