भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने खजराना पहुंचे इलैया राजा टी, कलेक्टर कार्यालय में संभाला पदभार

Wednesday, Nov 09, 2022-06:21 PM (IST)

इंदौर(गौरव कंछल): इंदौर में नए नवागत कलेक्टर इलैया राजा टी ने खजराना मंदिर पहुंचे। पदभार ग्रहण के पहले उन्होंने भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया। मंदिर में दर्शन करने के बाद वे सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के तत्काल बाद मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत स्टैंडिंग कमेटी की बैठक ली।

PunjabKesari

बता दें कि इंदौर के पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह तबादले के बाद जबलपुर में सेवाएं देने वाले कलेक्टर इलैया राजा टी को इंदौर की कमान संभाली गई है। मनीष सिंह मेट्रो के एमडी बनाए गए हैं। परसों देर शाम भोपाल से आदेश जारी हुए थे। मनीष सिंह लंबे समय तक इंदौर में रह चुके हैं और शहर को स्वच्छता में नंबर वन का तमगा दिलाने का श्रेय भी उन्हें मिला था। अब जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News