Honey Trap: ‘ऐसे मामलों में महिलाएं गलत होती हैं, फंसाया पुरुषों को जाता है’- इमरती देवी
Monday, Oct 14, 2019-10:39 AM (IST)

भोपाल: कमलनाथ सरकार में महिला व बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने हनी ट्रैप मामले में अजीबोगरीब बयान दिया है। देखा जाए तो एक प्रकार से इनका बयान पुरुषों को समर्थन करने जैसा है। इंदौर पहुंची मंत्री इमरती देवी ने कहा है कि ऐसे मामलों में महिलाओं की गलती होती है और पुरुषों को दोषी मान लिया जाता है। मैं ऐसी महिलाओं की तरफदारी नहीं करती। इस मामले में पुरुषों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, बल्कि महिलाओं के खिलाफ ही कार्रवाई की जानी चाहिए। हनी ट्रैप मामले में नामों के खुलासे पर इमरती देवी ने कहा कि आपको दिनभर बहुत सारे नेता मिलते हैं, लिहाजा आप उन्हीं से नाम पूछ लेना, मैं और इस मामले में क्या कहूं?
दरअसल कैबिनेट मंत्री इमरती देवी इंदौर दौर पर थीं, इस बीच उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में अकसर महिला की गलती होती है तब भी पुरुष को दोषी माना जाता है। अगर पुरुषों को गलत तरीके से फंसाया जाए तो हमें ऐसी महिलाओं की तरफदारी नहीं करना चाहिए। उस पर भी एफआईआर होना चाहिए। पुरुष के ऊपर ही क्यों कार्रवाई होना चाहिए।