देवास से बड़ी खबर,महिला प्रधान आरक्षक शाहीन खान 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Tuesday, Dec 23, 2025-09:11 PM (IST)

देवास (एहतेशाम कुरैशी):  मध्य प्रदेश के  देवास से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है,यहां  एक महिला पुलिस कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप है।

महिला प्रधान आरक्षक  शाहीन खान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

PunjabKesari

महिला थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया गया है। जानकारी के मुताबिक शाहीन खान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।  उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है। ये कार्रवाई आवेदक विशाल परमार और उसकी पत्नी के बीच चल रहे घरेलू विवाद के प्रकरण में हुई है।   शिकायतकर्ता विशाल परमार का कहना है कि उसके पक्ष में जाँच के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत महिला प्रधान आरक्षक ने माँगी थी। जिसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस उज्जैन से की गई थी।

दहेज केस में पत्नी ने किया था पति पर मामला

PunjabKesari

लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाते हुए महिला थाने के पास इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। आज आवेदक  10 हजार रुपये लेकर पहुंचा था और लोकायुक्त पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

वही फरियादी  विशाल परमार ने बताया कि उसकी पत्नी ने दहेज को लेकर उसके खिलाफ केस किया था, लेकन महिला आरक्षक शाहीन खान ने ये भरोसा देते हुए पैसों की मांग की थी कि उसके खिलाफ दहेज प्रथा का केस नहीं होने देंगी। फरियादी का कहना  है शाहीन खान पैसे के लिए फोन कर रही थी और केस को 7 दिन में खत्म करने की बात कही थी।

लिहाजा महिला आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण की धाराओं में लोकायुक्त ने मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News