इंदौर में निगम नहीं वेटनरी विभाग काटता है मास्क के चालान!

4/6/2021 7:05:16 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): कोरोना काल मे मास्क के नाम पर चलानी चूना लगाने की बहती गंगा में हाथ धोने के लिए अब अलग अलग सरकारी विभाग जनता को लूटने के लिए सामने आ रहे है। इंदौर में तो वैटरनरी डिपार्टमेंट के कर्मचारी भी बिना मास्क वालों के चालान बना रहे हैं। यहां तक कि ये कर्मचारी स्वयं को नगर निगम इंदौर का कर्मचारी बता रहे हैं। वैटरनरी विभाग के ये कर्मचारी मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता भी कर रहे हैं।

PunjabKesari, Madhya Pradesh Hindi News, Mask Challan, Veterinary Department, Municipal Corporation, Corona Virus

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के अनुसार यह घटना लैंटर्न चौराहे की है। यहां एक बोलेरो जीप (एमपी 02 एवी 4766) आकर रुकती है। इसमें से कुछ अधिकारी, कर्मचारी उतरते हैं और बिना मास्क वालों के चालान काटने लगते हैं। तभी वहां से एक मीडियाकर्मी निकलता है। वह उनसे पूछने लगता है कि आप कौन से डिपार्टमेंट से हैं। इस पर एक कर्मचारी बोलता है कि नगर निगम के हैं और एक्टिवा पर बैठकर चल देता है।

PunjabKesari

तभी मीडियाकर्मी दूसरे कर्मचारी से पूछता है, तो वह भी अपने गले में टंगा आइडेंटटी कार्ड सामने करते हुए कहता है कि नगर निगम के हैं। जबकि, उसके कार्ड पर विभाग का नाम की जगह लिखा है कि गवर्नमेंट वैटरनरी सर्विसेस। इसके साथ ही वह अपना आई कार्ड पलटने लगता है। मीडियाकर्मी द्वारा लगातार बातचीत करने पर ये सभी कर्मचारी उससे विवाद करने लगते हैं। फिलहाल, इस मामले में जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करता है ये देखना दिलचस्प होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News