Punjab Kesari MP ads

अपहरण व रेप के मामले में दमोह कोर्ट का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

Thursday, Jun 20, 2019-12:07 PM (IST)

दमोह (इम्तियाज़ चिश्ती): जिले में एक मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। घटना एक साल पहले की है। हालांकि आरोपी वारदात के बाद से ही जेल में था। बुधवार को इस मुकद्दमें की सुनवाई दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सक्सेना ने सुनाया फैसला।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई 2018 को आधी रात को एक बहशी श्याम लाल रेलवे स्टेशन पर सो रही बच्ची को उठाकर पास ही जलसा केंपस ले गया। वहां उसने इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए 3 दिन बाद ही तत्कालीन एस एस पी विवेक अग्रवाल द्वारा गठित पुलिस टीम ने सागर के खुरई से गिरफ्तार कर लिया था।

PunjabKesari

तभी से आरोपी श्याम लाल अहिरवार जेल में था बुधवार को दमोह कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी को विशेष न्यायाधीश संदीप सक्सेना की कोर्ट ने अपहरण, बलात्कार, पास्को एक्ट के आरोपी को आजीवन कारावास और 11 हजार रुपये का अर्थ दण्ड की सजा सुनाई है।अब आरोपी अपनी आखरी सांस तक जेल में ही रहेगा ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News