MP में चोरों के हौंसले बुलंद, एक ही दिन में 4 घरों से ले उड़े नगदी व लाखों के गहनें

2/11/2019 5:26:19 PM

दतिया: जिले में चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि एक ही रात में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। जहां से चोर लाखों की नगदी व गहनों पर हाथ साफ कर गए। इस वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, थाना धीरपुरा के सेमई गांव में आधी रात को अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। जहां एक घर से चोर 315 बोर की बंदूक, 40 जिंदा कारतूस, सोने के जेवर के साथ 70 हजार नगद ले गए। दूसरे घर से चोर मोटरसाइकिल के साथ ही लाखों रुपए के सोने के गहने लेकर रफूचक्कर हो गए। चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News