Punjab Kesari MP ads

'लव जिहाद' के पीछे की राजनीतिक साजिश को दिखाता उपन्यास-इश्क़ इंक़लाब चर्चा में

Friday, Nov 27, 2020-01:21 PM (IST)

भोपाल: भोपाल के लेखक अमिताभ बुधौलिया अपने नये उपन्यास 'इश्क़ इंक़लाब' को लेकर फिर से चर्चा में है। इस उपन्यास की कहानी लव जिहाद के विवादास्पद विषय से जुड़ी है। यह संयोग है कि यह उपन्यास ऐसे वक्त में मार्केट में आया, जब देश में 'लव जिहाद' का मुद्दा गर्माया हुआ है। यूपी की तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार धर्मांतरण के लिए हो रहीं शादियों के खिलाफ कानून बनाने जा रहा है। हरियाणा सरकार भी ऐसा ही करने जा रही है।

PunjabKesari

हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़के की प्रेम कहानी
यह उपन्यास भोपाल के एक हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की प्रेम कहानी है। कहा जा रहा है कि यह रियल स्टोरी है। हालांकि लेखक कहते हैं कि कहानियां हमारे आसपास के घटनाक्रमों को ही दिखाती हैं। हर कहानी सच्चाई के इर्द-गिर्द होती है। इसे रोचक बनाने कल्पनाओं की मदद ली जाती है। मेरठ(यूपी) के सन्मति प्रकाशन ने इसे प्रकाशित किया है।

PunjabKesari

बाबरी मस्जिद टूटने के बाद की कहानी...
उपन्यास में मीडिया और राजनीति के गठबंधन और उससे पनपे षड्यंत्रों को दिखाया गया है। कहानी में हिंदू-मुस्लिमों के बीच जिन वजहों से खाइयां पैदा हुईं, उन्हें विस्तार से बताया गया है। उपन्यास में बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद हिंदू और मुस्लिम बस्तियों में कैसे बदलाव आए, अपने लोग भी कैसे खून के प्यासे हो गए, कैसे दंगे भड़काए गए...उपन्यास में बखूबी दिखाया गया है।

PunjabKesari

कैसे लव को जिहाद बनाया जाता है
भोपाल के रहने वाले किरदार आफरीन और प्रभात की प्रेम कहानी की आड़ में दंगे कराने की कैसे साजिशें होती हैं, लव को जिहाद का रूप कैसे दिया जाता है, कहानी यही बताती है। नेता कैसे लव जिहाद को अपने राजनीतिक लाभ के लिए भुनाते हैं, धर्म की आड़ में अपनी फायदा ढूंढते धर्म गुरु और कथित मीडिया हाउसों की असलियत सामने लाता है यह उपन्यास।

PunjabKesari

इस लव को जिहाद से बचाते हुए एक जर्नलिस्ट पिंकी और उसके प्रोफसर पति विनय को किन विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, इसके जरिये मौजूदा हालात को बयां किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News