सूरत से कोलकाता जा रही फ्लाइट की भोपाल में हुई इंमरजेंसी लैंडिंग, ये है वजह
Sunday, Jan 17, 2021-06:21 PM (IST)

भोपाल: सूरत से कोलकाता जाने वाली इंडिगो एयरलाइन्स की राजाभोज एयर पोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग करवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी के बाद रविवार दोपहर करीब 12 बजकर 4 मिनट पर फ्लाइट को इमरजेंसी में सुरक्षित उतरा गया। इस विमान में 172 यात्री थे। जानकारी के मुताबिक, सूरत से कोलकाता जा रही फ्लाइट में पायलट को तकनीकि खराबी महसूस हुई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना राजाभोज एयरपोर्ट के कंट्रोल रुम को दी और इंमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी थी जिसके बाद दोपहर को फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
राजाभोज हवाईअड्डे के निदेशक अनिल विक्रम ने बताया कि इंडिगो एयरलाइन्स का एक विमान सूरत से कोलकाता जा रहा था। तकनीकी कारणों से भोपाल में आपातकालीन लैंडिंग हुई है। यह विमान दोपहर करीब 12 बजकर चार मिनट पर उतरा है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘यह विमान सुरक्षित उतरा है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।’’
उन्होंने कहा कि इस विमान में कुल 172 यात्री थे। इनमें से 19 यात्रियों को कोलकाता से आगे गुवाहाटी एवं अमृतसर जाना था। इन यात्रियों को भोपाल से बेंगलुरू जा रही उड़ान से भेजा गया है। उन्हें सुबह उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया जाएगा। विक्रम ने बताया कि बाकी 153 यात्री भोपाल के राजाभोज हवाईअड्डे पर हैं। उन सभी को नागपुर से आ रहे विमान से कोलकाता भेजा जाएगा।