इंदौर: विवाद में हत्या करने वाले 5 आरोपियों पर FIR, सभी गिरफ्तार

10/26/2022 2:14:25 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में मामूली बात को लेकर दीपावली पर्व के दिन हुए दो पक्षों में विवाद के बाद जहां एक पक्ष की युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर के बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं आरोपी पक्ष भी घटना में घायल हो गया था जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

PunjabKesari

दीपावली पर्व के दिन जहां जगमगाती रोशनी में लोग एक दूसरे को बधाई देकर दीपावली पर्व मना रहे थे। वहीं दूसरी ओर पलासिया थाना क्षेत्र के बड़ी ग्वालटोली में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष में जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं घटना में दोनों पक्ष के लगभग 5 से 6 लोग घायल हो गए थे। घटना में पुलिस ने मृतक की पहचान जगबीर के रूप में की थी। बताया जा रहा है कि जगबीर का भाई पास में ही रहने वाले हैं राधे के घर बधाई देने पहुंचा था जहां बम पटाखे फोड़ते तेज आवाज में गाना बजा रहे थे।

PunjabKesari

इस दौरान आरोपी पक्ष द्वारा गाना बंद कर विवाद करने लगे और एक दूसरे पर गाली गलौज देकर विवाद करने लगे थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के 8 से 10 लोग आमने-सामने हो गए और एक दूसरों पर हमला करने लगे इस दौरान दूसरे पक्ष के जगबीर पर सिर में गंभीर चोट पहुंचाई और सीने पर चाकू से वार किया था। जिस की मौके पर मौत हो गई घटना में दोनों ही पक्ष के पांच से छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने दो नाबालिग सहित तीन अन्य आरोपियों को हत्या की घटना को अंजाम देने के मामले में आरोपी बनाया है। जहां आरोपी अशोक बौरासी, महेश बौरासी, बब्बू बौरासी सहित दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News