Punjab Kesari MP ads

Indore: गांधी नगर में छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या, 12वीं में हुई थी फेल; सदमें में परिजन

Friday, Apr 17, 2026-04:01 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के गांधी नगर में से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या की है। बताया गया कि छात्रा   12वीं बोर्ड में फेल हो गई थी। जिससे आहत होकर यह खौफनाक कदम उठाया है। इस घटना के बाद मृतका के परिजन सदमें में है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां निवासी खुशी पुत्री देवेंद्र वर्मा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। कुछ ही देर में किशोरी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक 12वीं बोर्ड के परिणाम में उनकी बच्ची फेल हो गई। जबकि वह पढ़ने में अच्छी थी। लेकिन, वह तीन विषयों में फेल हो गई थी। जिसके बाद से मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।

मृतका गांधी नगर के सफलता बाल विनय मंदिर स्कूल की छात्रा थी। लेकिन, उसकी मार्कशीट में प्राइवेट लिखा हुआ है। परिजनों ने आगे बताया की जब रिजल्ट घोषित हुआ था, तब कई बच्चों के परिजन स्कूल में पहुंचे थे। मामले को लेकर स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया था। वहीं, स्कूल को लेकर भी सवाल उठाए गए है। बताया कि बच्चों का रिजल्ट 4 से 5 परसेंट ही आया है। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News