इंदौर के व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बोले - जवाहर मार्ग पर लागू वन - वे खत्म करो, विधायक को सौंपा ज्ञापन..

3/4/2024 3:54:47 PM

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के जवाहर मार्ग को जिला प्रशासन,यातायात विभाग और नगर निगम के द्वारा मिलकर एकांगी मार्ग घोषित किया गया था। यातायात सुधार को लेकर एक बड़ी पहल बताई गई थी। लेकिन अब इसे लेकर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। बड़ी संख्या में जवाहर मार्ग के व्यापारी सड़क पर उतरे और प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया,हाथों में विभिन्न मांग लिखे बैनर लिए ये सभी व्यापारी जुलूस के रूप में क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ से मिलने पहुंचे।

PunjabKesari
जहाँ उन्होंने जवाहर मार्ग पर दोनों तरफ से टू व्हीलर के संचालन की अनुमति देने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है। व्यापारियों का कहना है कि जवाहर मार्ग को एकांगी घोषित करने से उनका व्यापर लगभग ठप हो गया है। 

PunjabKesari
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि जवाहर मार्ग के सभी व्यापारी आज मिलने आए थे,जिनकी मांग है कि इस वन वे के चलते व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है,ऐसे में उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह,महापौर पुष्यमित्र भार्गव और यातायात विभाग के अधिकारियों से इस मामले में चर्चा करके, इस मार्ग पर दो पहिया वाहनों के संचालन की अनुमति जारी करने का आश्वासन व्यापारियों को दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News