इंदौर: बावड़ी हादसे के दो आरोपी गिरफ्तार, 36 लोगों की गई थी जान

3/22/2024 3:10:11 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के पटेल नगर में 30 मार्च 2023 को हुए बावड़ी हादसे में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रामनवमी पूजन के दौरान बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसे में 36 लोगों की गई थी। जूनी पुलिस डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि दोनों ही आरोपियों को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। विरोध में सिंधी समाज के लोगों ने आधे दिन का व्यापार बंद करने का किया आव्हान किया है।

PunjabKesari

बावड़ी हादसा कांड के आरोपी सेवाराम गलानी व मुरली सबनानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हाई कोर्ट में लगी याचिका के बाद गिरफ्तारी हुई। 11 माह के बाद पटेल नगर बेलेश्वर मंदिर बावड़ी हादसे में दो आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तारी की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News