इंदौर में प्लॉट के नाम पर एक करोड़ की धोखाधड़ी, दंपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

4/12/2024 5:34:39 PM

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लॉट के नाम पर लोगों से एक करोड़ रूपए से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। वहीं इनका एक साथी अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी दूसरे के प्लॉट को अपना बताकर लोगों को बेचकर फरार हो जाते थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी पीड़ित पुलिस के सामने आ सकते हैं। दरअसल इंदौर के बाणगंगा थाना पहुंचकर तीन लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी उन्होंने बताया था कि उनको योगेंद्र विश्वकर्मा और उनकी पत्नी नेहा विश्वकर्मा ने प्लॉट दिलाए थे और उसके एवज में 35 लाख ,50 लाख और 45 लाख रूपए तीनों से लिए थे। प्लॉट लेने के बाद जब पीड़तों ने प्लॉट की रजिस्ट्री करने का बोले तो आरोपियों ने बहाना बनाकर टाल दिया। लेकिन जब कई बार टालने के बाद भी आरोपियों ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई तब पीड़ितो को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

PunjabKesari
 इसके बाद पीड़ित प्लॉट पर गए तो वहां प्लॉट का असली मालिक मिला जिसने बताया कि यह प्लॉट उनका है। इसके बाद पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है और दो आरोपी योगेंद्र और उसकी पत्नी नेहा को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी अभी फरार है जसकी तालश की जा रही है। वहीं दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News