Punjab Kesari MP ads

Video: गांव में इंसानी पंजा मिला, इलाके में दहशत का माहौल

Monday, Dec 03, 2018-04:30 PM (IST)

बड़वानी: सेंधवा,टैगोरबेड़ी क्षेत्र में इंसानी पैर का मिला पंजा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुत्ते द्वारा मुंह में दबाकर लाया पंजा लोगो में कोतूहल का विषय बना हुआ है। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन कर रही है।

PunjabKesari

सेंधवा के टेगौर बेड़ी क्षेत्र में एक मकान के पीछे इंसानी पैर का पंजा मिलने से आज सनसनी फैल गई। वार्ड पार्षद शकील चंदिजा के अनुसार पंजा सबसे पहले बच्चों ने देखा और उन्होंने ही बताया के यह पंजा कुत्ता मुँह में दबाकर कंही से लाया है। जिसकी सूचना तत्काल शहर थाना सेंधवा को दी जिसपर पुलिस आकर जांच कर रही है। वहीं क्षेत्र में इंसानी पैर का पंजा मिलने की बात इलाके में आग की तरह फैल गई। शहर वासियो की मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। फिलहाल पुलिस मौके पर है और जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News