CM Mohan के कमिटमेंट से इम्प्रेस हुए इन्वेस्टर! गुवाहाटी में दिग्गजों ने किया MP में निवेश का वादा

Sunday, Oct 05, 2025-06:37 PM (IST)

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुवाहाटी में आयोजित “इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज़ इन मध्यप्रदेश” को संबोधित करते हुए कहा कि असम ऐसा राज्य है, जो पत्ते-पत्ते को सोना बनाकर बेचता है। उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट को भारत का “गेटवे टू द वर्ल्ड” बताते हुए कहा कि गुवाहाटी पवित्र नगरी है और असम व मध्यप्रदेश के बीच कई समानताएं हैं।

गुवाहाटी में आयोजित"इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज़ इन मध्यप्रदेश में

 जयदीप गुप्ता, सह अध्यक्ष, फिक्की असम एवं निदेशक बीएमजी इन्फॉर्मेटिक्स प्रा. लि. ने कहा कि गुवाहाटी में आप सभी का स्वागत है। यह मां कामाख्या की भूमि है। 

- हम आज असम के सुप्रसिद्ध गायक स्व. जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

- मध्यप्रदेश देश का दिल है और असम देश के लिए इकॉनॉमिक गेटवे की तरह है। 

- विकसित मध्यप्रदेश के लिए निवेश आधारित यह रोड शो अहम साबित होगा। 

- इससे दोनों राज्यों के बीच पारदर्शी रिश्ते कायम होंगे।

PunjabKesariआशीष फुकॉन, पूर्व अध्यक्ष असम स्टेट काउंसिल फिक्की ने कहा कि मैंने चाय उद्योग से बिजनेस सेक्टर में कदम रखा था। 

- आशा है कि हमारी अगली डेस्टिनेशन मध्यप्रदेश होगी। 

- हम पर्यटन क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं, यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

- वर्ष 2008 में नरेंद्र मोदी जी ने मुझसे कहा था कि टूरिज्म में अपार संभावनाएं हैं और जब वे प्रधानमंत्री बने तो पहली बार लालकिले से किसी ने पर्यटन में संभावनाओं पर जोर दिया था। 

- असम के साथ देशभर में सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है। 

- देश में हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है। 

- हमारे टूरिज्म में बूम आएगा। यह विकसित भारत @2047 में पर्यटन क्षेत्र की अहम भूमिका होगी।

PunjabKesariमनोज कुमार, श्रीसीमेंट ने कहा कि हमारी कंपनी सीमेंट उत्पादन में देश में तीसरा स्थान रखती है।

- मध्यप्रदेश के धार जिले में हमारी कंपनी को यूनिट शुरू करने के लिए जमीन आवंटित हुई है। 

- खनिज विभाग की ओर से हर संभव सहायता मिल रही है।

- प्रदेश में रोड, रेल नेटवर्क का जाल बिछा है, जो बेहतर लॉजिस्टिक सुविधाएं प्रदान करता है।

- प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए इकोसिस्टम मौजूद है।

- धार में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पीएम मित्र पार्क का भूमिपूजन किया है। 

- मालवा कपास उत्पादन का गढ़ है। इससे निवेशकों के साथ-साथ किसानों को लाभ मिलेगा।

डॉ. घनश्याम दास धानुका, अध्यक्ष फिक्की असम एवं एमडी जीडी धानुका ग्रुप ने कहा कि यह आयोजन असम और मध्यप्रदेश के लिए देश के साथ दक्षिण पूर्व एशिया के लिए औद्योगिक विकास का गेटवे बनेगा। 

- मध्यप्रदेश निवेशकों और उद्योगपतियों को प्रोत्साहन प्रदान कर रहा है। 

- पारदर्शी नेतृत्व से ही हर क्षेत्र में विकास होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News