जबलपुर रेंज के आईजी अनिल सिंह कुशवाह ने किया पांढुर्णा का दौरा, छिंदवाड़ा डीआईजी सचिन अतुलकर रहे मौजूद..

Friday, Aug 30, 2024-06:51 PM (IST)

पांढुर्णा। (पंकज मदान): मध्य प्रदेश के जबलपुर रेंज के आईजी अनिल सिंह कुशवाह और छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी सचिन अतुलकर शुक्रवार को सुबह पांढुर्णा पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का जनता दरबार लगाया। आईजी अनिल सिंह कुशवाह ने मौजूद पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को नसियत दी। उन्होंने कहा खाकी वर्दी का मान रखें, उसका सही उपयोग करें और आम जनता की मदद करें। सबकी समस्या सुने और समस्या का हल निकालकर समस्या का निदान करें।

PunjabKesariपांढुर्णा नया जिला बनने के बाद पहली बार जबलपुर रेंज के आईजी अनिल सिंह कुशवाह और छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी सचिन अतुलकर पांढुर्णा पहुंचे हैं। जहां उन्होंने पुलिस लाइन ,पुलिस थाना और एसपी कार्यालय का निरीक्षण करके हर एक गतिविधि की जानकारी ली। आईजी अनिल सिंह कुशवाह ने मीडिया से चर्चा कर बताया की पुलिस थाना परिसर में ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय बनाया जाएगा। जिससे कि आम जनता को आसानी हो और उनकी समस्या का समाधान हो सके। वहीं दूसरी ओर आईजी अनिल सिंह कुशवाह ने पुलिस थाना परिसर में पौधा रोपण भी किया जहां उन्होंने 2 पौधे स्वयं लगाए।

PunjabKesariविश्व प्रसिद्ध गोटमार मेले के स्थल का किया निरीक्षण  

आगामी 3 सितंबर को संपन्न होने वाले गोटमार मेले की तैयारी को लेकर आईजी और डीआईजी ने गोटमार पुलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी सुंदर सिंह कनेश और एडिशनल एसपी नीरज सोनी मेले की जानकारी देते नज़र आए, इस दौरान कलेक्टर अजयदेव शर्मा एडिशनल कलेक्टर सहित एसडीएम नेहा सोनी सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News