दिग्विजय सिंह के मंच पर लगे जय श्रीराम के जयकारे, कार्यकर्ताओं ने भेंट की हनुमान जी की प्रतिमा

6/7/2023 7:52:10 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। खास बात यह कि बीजेपी की तर्ज पर कांग्रेस भी अब जनता को साधने के लिए भगवान का सहारा लेने लगी है। कुछ ऐसा ही नजारा इंदौर में देखने को मिला जब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जय जय श्री राम के नारे लगाए। इंदौर के परदेशीपूरा इलाक़े में विधानसभा 2 में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के बूथ स्तर के कार्यक्रम में मंच से लगे नारे लगे। इस दौरान मंच पर दिग्विजय पत्नी अमृता सहित मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह को जय श्रीराम का जयकारे लगाते हुए भगवान हनुमान की प्रतिमा भेंट की।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। जहां कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों के प्रमुख नेता लगातार दौरे और बैठक कर रहे हैं। इसी कड़ी में अपने दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर पहुंचे थे। जहां नगर निगम के कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौक से के द्वारा चलाए जा रहे बूथ स्तर कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान दिग्विजय सिंह की पत्नी भी मंच पर मौजूद रहे। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने बूथ स्तर को लेकर कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए उद्बोधन दिया कहा कि मतदाता सूची इंदौर नंबर 2 में लगभग 25 से 30 हजार फर्जी वोट है जो भारतीय जनता पार्टी ने जुड़वा रखे हैं और कांग्रेस के वोट यहां कटवा रखे हैं। उन्होंने कहा कि इस पर ही निर्भर करेगा पूरा चुनाव की मतदाता सूची यदि सही ढंग से घर-घर जाकर पता लगा ले तो हम चुनाव जीतने की स्थिति में आ जाएंगे।

PunjabKesari

वही उन्होंने कहा कि जब तक आपका नाम अपलोड नहीं हो जाता तब तक कोई भी बीएलओ रिटर्निंग ऑफिसर आपकी बात सुनने वाला नहीं है। उन्होंने क्या किया है कि जहां कांग्रेस के बूत है वहां उन्होंने नाम काट दिए हैं और इसलिए सभी कांग्रेस को देखना पड़ेगा भाजपा ने बूत पर फर्जी वोट डलवाए कोई देपालपुर तो कोई सांवेर का है तो कोई धार का है। यह फर्जी वोट के आधार पर भाजपा विधानसभा 2 से जीत दर्ज करती है। यह जनता के वोट के आधार पर नहीं जीत रही है। क्योंकि सारी लड़ाई मैदानी लड़ाई है आपकी तब है जब आप घर घर जाकर एक-एक वोट के बारे में जानकारी निकालें और जो फर्जी वोट बने हैं यदि आपने कटवा दिए तो आप विधानसभा दो में जीतने की स्थिति में आ जाएंगे। इस पर ध्यान देना चाहिए। वही नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के बूथ स्तर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा का पूजन किया गया और सभा में जय श्रीराम के नारे भी लगाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News