उमंग सिंगार रेप मामले में जयवर्धन सिंह बोले ये- उनका घरेलू मेटर, खुद सुलझा लेंगे
11/21/2022 1:47:38 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): गंधवानी से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर विवाहित महिला के रेप आरोप लगाएं है। जिसके आधार पर धार जिले के नौगांव में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि इन सारे आरोपों को निराधार बताते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री उमंग सिंगार ने कहा है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। उनसे 10 करोड़ रुपए की मांग की जा रही है। पैसे न देने की सूरत में उनपर ये झूठा मामला दर्ज कराया गया।
विधायक उमंग सिंघार पर लगे रेप अप्राकृतिक कृत्य और दहेज प्रताड़ना के आरोपों को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा यह उनका घरेलू मामला है। उनकी पत्नी ने उन पर आरोप लगाए हैं। उनका पर्सनल मैटर है वो उसको सुलझा लेंगे। साथ ही बीजेपी नेता राम माधव के बयान पर जयवर्धन ने कहा मैं पर्सनली आपको कहूं हिंदू हूं। हर सुबह पूजा करता हूं। हमारे घर में भगवान राम का मंदिर भी है। कृष्ण भगवान का भी जगदीश स्वामी जी का भी हनुमान जी का भी है। उनके हर मंदिर में हर दिन पूजा-पाठ होती है लेकिन उसके साथ जो बाकी शेष धर्म है। हम उनका भी उतना ही सम्मान करते हैं। मेरा तो आज भी यही मानना है। पूरे देश में जो भी हमारे हिंदू साथी हैं। वह सब धर्म प्रेमी लोग हैं। सब शांति चाहते हैं। उनके साथ में जो शेष धर्म है। उनका भी सामान रहना चाहिए यह हमारी सोच है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bahraich News: दुर्घटना के बाद बढ़ा विवाद और चाकूबाजी में वृद्ध समेत 2 घायल

नरेश उत्तम पटेल ने OP राजभर और संजय निषाद पर साधा निशाना, कहा- ‘भाजपा में उन्हें बोलने की भी छूट नहीं’

बेजुबान पशुओं को मारकर मुनाफा कमाने वाला ठेकेदार गिरफ्तार, जहर खाने के कुछ घंटे बाद ही मर जाता था जानवर

महानगर में डेंगू का कहर जारी, जानें कितने और मरीज आए सामने