Punjab Kesari MP ads

अतिक्रमण मामलें में MLA जालम सिंह को जेल, खुद किया सरेंडर

Wednesday, Apr 10, 2019-02:08 PM (IST)

नरसिंहपुर: पूर्व राज्य मंत्री पर गिरफ्तारी के बादल दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा था। जिसके चलते उन्होंने बुधवार को खुद ही सरेंडर कर दिया। उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, कर्मियों से मारपीट, ग्रामीणों को उकसाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। आत्मसमर्पण के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, सगोनी (खुर्द) में शासकीय भूमि पर कब्जा कर उपजाई फसल को जब्त करने गए राजस्व विभाग के कर्मियों- पटवारी एवं अन्य के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल को भी आरोपी बनाया था। इसके पहले उन्होंने मंगलवार को विशेष न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, जो खारिज हो गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News