जांजगीर चांपा: बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाओं समेत 3 पुरुष गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान जब्त
Monday, May 22, 2023-04:43 PM (IST)

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। जहां सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से 9 लोगों की गिरफ्तार किया है। जिनमें 6 महिलाएं व 3 पुरुष शामिल हैं। महिलाओं के पास आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस के पास नाबालिग को देह व्यापार के लिए प्रताड़ित करके उकसाने की शिकायत आई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिसोद और लछनपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कुल 9 लोगों को पकड़ा है। इनमें 1 कोरबा, 2 रायगढ़ और 6 जांजगीर के रहने वाले हैं।