Punjab Kesari MP ads

खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से निकले सोने-चांदी के जेवर,78 लाख कैश, विदेशी मुद्रा भी निकली

Thursday, Dec 12, 2024-02:33 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में मौजूद विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में इन दिनों दान पेटियों को खोलकर दान की राशि की गिनती की जा रही है। दान पात्रों की गिनती लगातार तीसरे दिन जारी रही। तीसरे दिन 22 लाख रुपये दान पात्रों से निकले। इसके साथ ही अब तक प्राप्त राशि का कुल आंकड़ा 78 लाख 88 हजार पर पहुंच गया है। इसके साथ ही कई भक्तों ने सोने चांदी के जेवरात भी भगवान गणेश को अर्पित किये हैं।

PunjabKesari

मंदिर के पुजारियों ने गुरुवार को बताया कि अभी कुछ दिनों तक और दान पेटी से निकली दान राशि को गिना जाएगा। उम्मीद है कि इस बार दान की राशि कई गुना तक बढ़ सकती है। मंदिर पुजारी का कहना है कि मंदिर परिसर में 43 दान पेटियां अलग-अलग स्थान पर लगाई गई हैं। इसमें से मुख्य स्थानों पर रखी गई दान पात्रों की गिनती का क्रम जारी है।

PunjabKesari

गिनती का काम, मंदिर प्रबंध समिति, बैंक कर्मी और नगर निगम कर्मचारी के माध्यम से किया जा रही है। विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में कई विदेश श्रद्धालु भी दर्शन करने पहुंचे हैं। ऐसे में हमेशा दान पात्र में से विदेशी करंसी भी निकाली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News