जीतू पटवारी ने अचानक MLA को कहा Hollywood Hero, वीडियो हुआ Viral
Friday, Feb 13, 2026-06:25 PM (IST)
गुना: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने अनोखे अंदाज और चुटकुलों से हमेशा चर्चा में रहते हैं। गुरुवार को गुना जिले के चांचौड़ा क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में उन्होंने फिर से अपनी मजेदार छवि दिखाई।
कार्यक्रम में पहुंचते समय, दूर से खड़े राघौगढ़ के विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को देखकर जीतू पटवारी थोड़ी देर के लिए हैरान रह गए और बोले – सोचा ये कौन खड़ा है… हॉलीवुड का हीरो क्या आया है?" जैसे ही उन्होंने जयवर्धन सिंह को पास से देखा, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा – अरे ये तो अपने जेवी भैया हैं।" जयवर्धन सिंह ने भी जीतू पटवारी का जिले में गर्मजोशी से स्वागत किया और कार्यकर्ताओं से उन्हें मिलवाया।
चर्चा में रहती है दोनों की जोड़ी
जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह की जोड़ी मध्य प्रदेश की राजनीति में हमेशा चर्चा में रहती है। दोनों 2013 में विधानसभा पहुंचे थे और कमलनाथ सरकार के दौरान एक साथ मंत्री भी रहे। वर्तमान में जयवर्धन सिंह, पटवारी की टीम का अहम हिस्सा हैं, और उनकी जोड़ी राजनीतिक गलियारों में अक्सर सुर्खियों में रहती है।

