प्रशासनिक, खनिज, पुलिस विभाग की संयुक्त छापेमारी, रेत माफियाओं में हड़कंप

6/16/2021 9:00:48 PM

छतरपुर(राजेश चौरसिया): जिले के बमीठा में रेत पर छापेमारी का मामला सामने आया है। जहां कलेक्टर शैलेंद्र सिंह के निर्देशन में नायब तहसीलदार राजनागर विजयकान्त त्रिपाठी, खनिज विभाग जिला खनिज अधिकारी अमित मिश्रा, एवं पुलिस विभाग से SI शैलेंद्र सिंह रावत की संयुक्त टीम ने गंगवाहा में छापामार कार्यवाही की। जहां कई जगह रेत के अवैध डंप लगे हुए थे उन्हें जप्त कर 1480 घन मीटर अवैध रेत के डंप पर कार्यवाही की है। राजस्व विभाग खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग की इस संयुक्त कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News