कैलाश का दावा: प्रदेश में हम 140 सीटें जीत रहे हैं

12/8/2018 11:15:51 AM

इंदौर: चुनाव परिणाम आने से पहले शुक्रवार को आए एग्जिट पोल ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है। पोल के नतीजों के बाद भाजपा में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। लेकिन बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस पोल को किनारे रखते हुए प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। विजयवर्गीय के अनुसार बीजेपी प्रदेश में 140 सीटें जीत सकती है। 
 
PunjabKesari, Madhya Pradesh ,Indore News ,BJP ,Kailash vijayvargeey ,Exit Poll ,MP Assembly Election 2018,इंदौर न्यूज,कैलाश विजयवर्गीय,एग्जिट पोल,बीजेपी,मध्यप्रेदश विधानसभा चुनाव 2018

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, एग्जिट पोल प्रदेश में कांटे की टक्कर बता रहा है। लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। हमें 140 से ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बेटे आकाश को लेकर कहा कि, इंदौर-3 से वे बड़े अंतर से जीत रहे हैं। उनकी जीत का अंतर 15 हजार से ज्यादा होगा। यदि आकाश इससे कम वोटों से जीते तो हम समझेंगे इंदौर की जनता के लिए कार्य में कुछ कही रह गई होगी। इसके बाद कैलाश ने कहा कि, एग्जिट पोल के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। हम 11 तारीख को प्रदेश में कमल खिलाने जा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News