कमलनाथ ने चुनाव आचार संहिता लगने से पहले मध्य प्रदेश के लोगों से कर दी ये बड़ी अपील , भाजपा पर साधा निशाना...

3/14/2024 5:12:23 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव नजदीक है और किसी भी वक्त निर्वाचन आयोग आचार संहिता लगा सकता है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के नेता अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने एक्स प्लेटफार्म पर मध्य प्रदेश की जनता से अपील की है।


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स प्लेटफार्म पर पोस्ट करते हुए लिखा मध्य प्रदेश के सम्मानित नागरिको,लोक सभा चुनाव में कुछ ही हफ़्ते बचे हैं। प्रदेश और देश के भविष्य का निर्माण करने के लिए आवश्यक है कि यह चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़ा जाए, ना कि मुद्दों से भटकाने वाले जुमलों पर। एक तरफ़ कांग्रेस पार्टी है जिसने स्पष्ट वादा किया है कि किसानों को MSP की गारंटी दी जाएगी।

PunjabKesari
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा कि नौजवानों के लिए केंद्र सरकार में 30 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।  ग़रीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी। अग्नि वीर योजना समाप्त कर सेना में नियमित नियुक्ति दी जाएगी। सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना कराई जाएगी। दूसरी तरफ़ भारतीय जनता पार्टी है, जिसने एक भी वादा ऐसा नहीं किया है जो समाज और जनता के हालात बदलने का वादा करता हो। 10 साल की मोदी सरकार की नाकामी छुपाने के लिए भाजपा सिर्फ़ समाज को बाँटने की राजनीति कर रही है। हम सबको भाजपा की इस चालबाज़ी से सावधान रहना है और ख़ुशहाल भारत का निर्माण करने वाले मुद्दों को पहचानना है।
जय कांग्रेस। विजय कांग्रेस।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News