सोशल मीडिया पर अर्जुन के अवतार में नजर आए कमलनाथ, भाजपा ने कसा तंज

8/11/2020 7:13:04 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): राजनीति जो ना करा ले वह थोड़ा है। बात मध्य प्रदेश के शहर इंदौर की की जा रही है। जहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश यादव ने एक राजनीतिक भूचाल खड़ा कर दिया है। दरअसल राकेश यादव ने अर्जुन के जन्मोत्सव दिवस पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भगवान कृष्ण का अवतार बताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया अब पूर्व मुख्यमंत्री की तुलना भगवान से करना भारतीय जनता पार्टी को नागवार गुजर रहा है।

PunjabKesari

पूर्व सीएम कमलनाथ की इस पोस्ट को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह हिंदू धर्म के 125 करोड़ जनसंख्या के साथ भगवान के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। कांग्रेस को भगवान सद्बुद्धि दे जिस प्रकार कमलनाथ को मध्य प्रदेश का अर्जुन अवतार बताया जा रहा है वही अवतार 15 महीने में अपनी जनता को नहीं संभाल पाया। वह क्या भगवान का रूप लेंगे। वहीं सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News