Panna: पॉलिटिक्स छोड़ फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन करें सीएम शिवराज: कमलनाथ

2/13/2023 5:23:41 PM

पन्ना (मुकेश कुमार): कांग्रेस (congress) को मजबूत बनाने और चुनाव के नजदीक सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (kamal nath) अपने नेताओं के साथ पन्ना के अजयगढ़ पहुंचे और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा (bjp) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी 90 महीने का हिसाब नहीं दे रही और हमसे 15 महीने का हिसाब चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में स्वच्छ छवि वालों को सर्वे कराकर ही टिकट दिया जाएगा। इसके साथ ही कमलनाथ ने भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा भाजपा के पास अब कार्यकर्ता नहीं बचे, इसलिए सरकारी अधिकारियों को लेकर यात्रा निकाल रहे हैं।

"अवैध उत्खनन की राजधानी बन गया है पन्ना": कमलनाथ 

कमलनाथ यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पन्ना में बड़ी संख्या में रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है। इसमें बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। अब पन्ना अवैध उत्खनन का गढ़ बन चुका है। मंच से जनता को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि जब मेरी सरकार बनी थी, 'तो भ्रष्टाचार अपराध में नंबर वन प्रदेश दिया था'। मैंने काम करना शुरू किया और हमारी सरकार गिरा दी। हमने किसानों का कर्जा माफ करना शुरू किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chuahan) को चुनौती दी कि मंच पर खड़े हो जाइए, मैं अपना हिसाब देता हूं, आप अपना हिसाब दीजिए।

फिल्म इंडस्ट्री में है शिवराज की जगह: कमलनाथ 

कमलनाथ ने भाजपा की विकास यात्रा (vikas yatra) को विनाश यात्रा का नाम दिया कलेक्टर पन्ना के वायरल वीडियो का भी जिक्र किया, जो विकास यात्रा के दौरान 25 साल तक भाजपा का साथ देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने मंच से कलेक्टर को चेतावनी दी कहा तुम गिनती गिन लो कितने महीने रहोंगे, साथ ही उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कमलनाथ की चक्की देर से चलती है लेकिन बहुत बारीक पीसती है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 2 करोड़ रोजगार नहीं दिए, शिवराज ने प्रदेश को महंगाई और बेरोजगारी दी। शिवराज सिंह चौहान केवल बोलते अच्छा है और वह कलाकारी भी करते हैं, उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में भर्ती हो जाना चाहिए और वही अभिनय करें। क्योंकि वह अभिनय करने में माहिर हैं, उन्होंने मंच से कहा कि पन्ना मध्य प्रदेश में अवैध उत्खनन की राजधानी बन गया है ।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News