Punjab Kesari MP ads

'MP में 150 सीटों से जीतेगी कांग्रेस' राहुल गांधी के दावे को कमलनाथ ने बताया सही, कहा- उनके पास इनपुट है

Monday, May 29, 2023-04:45 PM (IST)

भोपाल/दिल्ली: बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस 150 सीटों से जीतेंगी। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक से बड़ी जीत मध्यप्रदेश में होगी। यह हमारा इंटरनल एसेसमेंट है। इस पर पूर्व सीएम ने कहा कि चुनावी रणनीति को लेकर बड़ी बैठक हुई है। हम राहुल गांधी बात से सहमत हैं। राहुल गांधी के पास इनपुट है।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि चुनाव में चार- साढ़े 4 महीने बचे हैं। मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर बड़ी बैठक हुई है। इसमें कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल थे। बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मुद्दों पर चर्चा हुई।

मध्यप्रदेश के भविष्य को सुरक्षित कैसे रखा जाए इस पर विशेष बातचीत हुई। जो राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 150 सीटें मिलेगी इस पर कहा कि हम सभी उनकी बात से सहमत है। कमलनाथ ने कहा कि इस भरोसे का आधार है कि राहुल गांधी के पास इनपुट है।

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली AICC में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। इसमें मप्र के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, पीसीसी चीफ कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, सुरेश पचौरी, अजय सिंह, डॉ गोविंद सिंह और विवेक तंखा मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News