satna में पं. नेहरु की प्रतिमा तोड़ते नजर आ रहे उपद्रवी, kamalnath ने शेयर किया VIDEO
Thursday, May 26, 2022-03:17 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट अकांउट से एक वीडिया शेयर किया है। कमलनाथ के मुताबिक यह वीडिया प्रदेश के सतना जिले का है। जिसमें कुछ उपद्रवी पं. जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति को क्षति पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। कमलनाथ ने इस घटना को बेहद निंदनीय करार दिया है।
यह विडीओ मध्यप्रदेश के सतना ज़िले का है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 25, 2022
जहाँ देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्व क्षतिग्रस्त कर रहे है।
यह घटना बेहद निंदनीय है। pic.twitter.com/CPlDwWef3w
कमलनाथ ने टवीट करते हुए कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, प्रतिमा की सुरक्षा की व्यवस्था हो।