तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर खंडेलवाल का बड़ा बयान, जीतू पटवारी को लेकर बोले- उनकी हर बात पर गौर करना जरूरी नहीं
Friday, Jun 05, 2026-06:35 PM (IST)
इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से चर्चा के दौरान खंडेलवाल ने कहा कि जीतू पटवारी की हर बात पर गौर करना जरूरी नहीं है, क्योंकि वे विपक्ष के नेता के तौर पर उतनी गंभीरता से बातें नहीं करते जितनी करनी चाहिए। वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने भाजपा की स्थिति साफ करते हुए कहा कि पार्टी फिलहाल दो सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। इंदौर दौरे के दौरान खंडेलवाल भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का हालचाल जानने भी पहुंचे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शुक्रवार को इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया दी। खंडेलवाल ने कहा कि जीतू पटवारी की हर बात को गंभीरता से लेना जरूरी नहीं है, क्योंकि वे विपक्ष के नेता के रूप में उतनी गंभीरता से बयान नहीं देते जितनी अपेक्षा की जाती है, इस दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने जवाब दिया।
खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने फिलहाल दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और पार्टी दो सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है, इंदौर प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस दौरे को संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

