सतना से किडनैप किसान डकैतों के चंगुल से छूटा, सकुशल घर पहुंचा

Thursday, Sep 12, 2019-11:17 AM (IST)

सतना: पांच दिन पहले सतना जिले से किडनैप हुए किसान अवधेश समदड़िया सही सलामत अपने घर आ गए हैं। गुरुवार सुबह 4 बजे घर लौटे अवधेश को पिछले शनिवार बबली कोल गिरोह ने किडनैप किया था। डकैतों ने उनकी रिहाई के लिए 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।

PunjabKesari

अवधेश की अचानक वापसी से उसके परिवारवालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। सूत्रों से पता चला है कि गिरोह ने 6 लाख की फिरौती वसूली है। वहीं किसान की रिहाई के लिए पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है पुलिस टीम का दावा है अत्यधिक दबाव के चलते किसान की रिहाई हो पाई है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की 12 पुलिस टीम किसान की तलाश में लगाई गई थीं। मानिकपुर से सटे जंगल नन्ही चिरैया में डकैतों की आखिरी लोकेशन मिली थी। डकैत लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। पुलिस डकैतों और किसान का सुराग नहीं लगा पाई।

PunjabKesari

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को बबली कोल गिरोह ने किसान अवधेश समदड़िया को उनके घर से उठा लिया था। डकैतों ने अवधेश के नौकर को बंदूक की नोक पर अपने कब्ज़े में ले लिया। डकैतों के कहने पर नौकर ने घर की कुंडी खटखटायी तो अवधेश ने दरवाज़ा खोल दिया। दरवाज़ा खुलते ही डकैतों ने अवधेश को अगवा कर लिया। डकैतों ने अवधेश की रिहाई के लिए 50 लाख की फिरौती मांगी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News