लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! खाते में आने वाले इतने रुपए, जल्द करें चेक

Saturday, Feb 14, 2026-10:29 AM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त आज शनिवार को जारी होने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज खंडवा जिले के पंधाना तहसील से सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1500 की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस किस्त के तहत कुल ₹1836 करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजे जाएंगे।

महाशिवरात्रि से पहले मिलने वाली इस राशि से लाड़ली बहनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई महिलाओं का कहना है कि इस मदद से वे पर्व की तैयारियां आसानी से कर पाएंगी और घरेलू जरूरतों को भी पूरा कर सकेंगी।

हर महीने किस तारीख को आती है किस्त?

पहले लाड़ली बहना योजना की किस्त हर महीने की 7 तारीख को आती थी, लेकिन अब पिछले कुछ महीनों से यह राशि 10 से 15 तारीख के बीच ट्रांसफर की जा रही है। सरकार राज्यस्तरीय कार्यक्रम के जरिए अलग-अलग जिलों से सिंगल क्लिक ट्रांसफर करती है।

आज कहां होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम?

आज 14 फरवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना तहसील में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहीं से 33वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

ध्यान दें: जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है, उनके खातों में इस बार ₹1500 की किस्त नहीं आएगी।

 खंडवा को मिलेगी करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री आज खंडवा जिले में विकास कार्यों की बड़ी सौगात भी देंगे।

₹255 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, ₹354 करोड़ के 11 पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण, ₹252 करोड़ की लागत से बनने वाले नगर निगम सीवरेज प्रोजेक्ट का भूमि पूजन
,₹2.90 करोड़ की लागत से बनने वाले पंधाना बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा का भूमिपूजन..


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News