कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ी आस्था, लाखों श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति पर लगाई बेतवा में डुबकी

Sunday, Jan 15, 2023-02:43 PM (IST)

निवाड़ी (कृष्णकांत बिरथरे): बुंदेलखंड की अयोध्या कहे जाने वाली धार्मिक नगरी ओरछा में आज मकर संक्रांति के पर्व पर बुंदेलखंड की गंगा कहे जाने वाली पवित्र बेतवा नदी में लोग लगा रहे हैं। आस्था की डुबकी नदी में डुबकी लगाने के बाद श्रृद्धालु भगवान रामराजा सरकार के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थायें की गई है।

PunjabKesari

मंकर संक्रांति के एक दिन पहले यानि कल शाम से ही यहां श्रृद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया था। वैसे तो यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रृद्धालु भगवान रामराजा के दर्शन करने आते हैं लेकिन मकर संक्राति के पर्व पर लाखों की संख्या में श्रृद्धालु यहां पहुंचकर बेतवा नदी में डुबकी लगाते हैं और भगवान रामराजा के दर्शन करने के साथ मेले का आनंद लेते हैं।

PunjabKesari

ऐसी मान्यता है कि यहां आने वाले श्रृद्धालुओं की भगवान रामराजा हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। कड़ाके की ठंड के बाद भी आज यहां श्रृद्धालु बेतवा नदी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। यह स्नान आज पूरे दिन चलेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News