आखिर क्यों बढ़ रही है इंसानों और जानवरों के बीच लड़ाई, तेंदुए के हमले का लाइव वीडियो कर रहा साबित

Wednesday, Oct 23, 2024-07:57 PM (IST)

शहडोल (कैलाश लालवानी) : आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले में मानव व जानवरों के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। जिसका नतीजा आए दिन खूंखार जंगली जानवरों की रिहायशी इलाके में  ह्यूमन अटैक कर रहे हैं। तेंदुए के ह्यूमन अटैक का एक लाइव वीडीयो से हकीकत सामने आई है। पिकनिक स्पॉट सोन नदी शोभा घाट में पिकनिक मना रहे लोगों में से पुलिस विभाग के ASI सहित एक अन्य व्यक्ति एक डंडा लेकर तेंदुए को ललकार रहे थे। इसी दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के इस हमले में तीन लोग घायल हुए थे, लोगों पर हमला करने वाला तेंदुए का नेशनल पार्क की एक्सपर्ट टीम रेस्क्यू करेगी। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने भोपाल के अधिकारियों को पत्राचार किया है। 60 से अधिक अधिकारी कर्मचारी तेंदुए की निगरानी में लगे हुए हैं। जल्द ही बिगड़ैल तेंदुए का रेस्क्यू किया जाएगा।

तेंदुए के हमले का शिकार हुए शख्स ने सुनाया दर्दनाक घटना का आंखों देखा हाल...

शहडोल जिले के शहडोल वन परिक्षेत्र के सोन नदी खेतौली शोभा घाट पिकनिक सपाट में तेंदुए पिकनिक मना रहे लगभग डेढ़ सौ लोगों में से तीन लोगों पर अटैक कर दिया, इसके पीछे की वजह तेंदुए के हमले की एक लाइव वीडीयो में सामने आई है, जहां पिकनिक मना रहे स्थल पर अचानक एक तेंदुआ आ गया, जिसे देखकर कुछ लोग तो मौके से भाग खड़े हुए, लेकिन उनमें पिकनिक मना रहे पुलिस विभाग के ASI तेंदुए को देखकर डंडा लेकर एक अन्य साथी के साथ, उसकी ओर दौड़े, लोगों को अपनी ओर आता देख तेंदुए ने उन पर अटैक कर दिया। तेंदुए के इस हमले में ASI नितिन समदरिया सहित आकाश कुशवाहा नंदनी सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसमें तेंदुए को डंडा लेकर दौड़े।

ASI नितिन समदरिया को अत्यधिक चोट आई थी, तेंदुए के हमले की हकीकत की पोल खोलती वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। जंगली जानवरों के हमले में अभी तक 8 लोग घायल हो चुके हैं। लोगों पर हमला करने वाला तेंदुए का नेशनल पार्क की एक्सपर्ट टीम रेस्क्यू करेगी और तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने भोपाल के अधिकारियों को पत्राचार किया है। 60 से अधिक अधिकारी कर्मचारी तेंदुए की निगरानी में लगे हुए हैं। जल्द ही बिगड़ैल तेंदुए का रेस्क्यू किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News