लोकसभा चुनाव: ...तो क्या युवाओं के हाथ में होगा प्रत्याशियों का भविष्य

Saturday, Mar 16, 2019-12:30 PM (IST)

भोपाल आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के हार-जीत का फैसला युवा मतदाताओं के ही हाथों में होगा। लोकसभा चुनाव के लिए इस बार 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग में सबसे अधिक युवा मतदाताओं की संख्या पश्चिम बंगाल में हैं। यहां .20 लाख एक हजार 898 युवा मतदाता है। जबकि दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश है। इस चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 89 करोड़ 87 लाख 68 हजार  978 है। जिनमें एक करोड़ 50 लाख 64 हजार 824 मतदाता 18 से 19 साल के हैं।


PunjabKesari

 

मध्यप्रदेश है तीसरे स्यान पर 
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में 16 लाख 75 हकाार 567 युवा मतदाता है, जबकि तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश है जहां 13 लाख 60 हकाार 554 युवतम मतदाता हैं। राजस्थान में 12 लाख 82 हजार 118 ऐसे मतदाता हैं, तो महाराष्ट्र में 11 लाख 99 हकाार 527 हैं। इस तरह दस लाख से अधिक युवतम मतदाता पांच राज्यों में हैं। सबसे कम युवतम मतदाता वाला राज्य नागालैंड है जहां 19 हकाार 171 ऐसे मतदाता हैं। बिहार में पांच लाख 79 हजार 35 युवतम मतदाता है जबकि असम में सात लाख छह हजार 489 हैं। गुजरात में उनकी संख्या सात लाख 68 हजार 745 है। हरियाणा में एक लाख 39 हजार 821 तो जम्मू कश्मीर में एक लाख 82 हजार 182 हैं। झारखण्ड में दो लाख 20 हजार 724 हैं। पंजाब में दो लाख 55 हजार 887 हैं। केन्द्रशासित क्षेत्रों में सर्वाधिक युवतम मतदाता दिल्ली में 97 हजार 684 हैं। चंडीगढ़ में बारह हजार 94 मतदाता हैं। आंकड़ों के अनुसार सबसे कम युवतम मतदाता लक्षद्वीप में हैं और उनकी संख्या महज 2337 है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News