Punjab Kesari MP ads

मध्यप्रदेश में दो दिन के लिए अवकाश रद्द ! किसी को भी नहीं मिलेगी छुट्टी; आदेश जारी

Saturday, May 02, 2026-09:23 AM (IST)

MP Desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां स्थित मेडिकल कॉलेज में दो दिन के लिए अवकाश रद्द किया गया है। किसी भी छात्र को छुट्टी नहीं मिलेगी। इसके लिए आदेश जारी किया गया है। बता दें कि कल यानी 3 मई को नेशनल एलिजबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी-2026 की परीक्षा होगी। इसके मद्देनजर मेडिकल कॉलेज के छात्रों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।

गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल के डीन ने 2 और 3 मई को सभी छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। इस दौरान किसी भी छात्र को छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसके लिए एक आधिकारिक सर्कुलर भी जारी किया गया है। यह फैसला नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के निर्देशों के बाद लिया गया है। दरअसल, 3 मई को नीट यूजी-2026 की परीक्षा होनी है, और इसी को ध्यान में रखते हुए सभी मेडिकल कॉलेजों को कहा गया है कि इन दो दिनों में किसी भी छात्र को अवकाश न दिया जाए।

पहले हुए व्यापमं फर्जीवाड़े से सबक लेते हुए यह कदम उठाया गया है। उस मामले में कुछ मेडिकल छात्रों ने दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा दी थी। इसी तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अब कॉलेज प्रशासन इन दिनों में छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखना चाहता है, ताकि नीट जैसी परीक्षाओं में छात्र की किसी भी प्रकार की अवैध भागीदारी को रोका जा सकेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News