आर्थिक तंगी का सामना कर रही मध्य प्रदेश सरकार फिर लेगी 1000 करोड़ का कर्ज

11/5/2019 6:43:42 PM

भोपाल: आर्थिक तंगी से गुजर रही मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है। इस बार सरकार बाजार से एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी, जबकि ये कर्ज 10 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा। इससे पहले सरकार ने आखिरी बार 4 सितंबर को 2 हज़ार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था, जबकि उससे पहले जनवरी से लेकर अगस्त तक सरकार 14 बार कर्ज ले चुकी थी।

वहीं सरकार का तर्क है कि कर्ज विकास कार्यों और जनहित के कार्यक्रमों को जारी रखने के लिए लिया जा रहा है, जबकि विपक्ष कर्ज लेने को सरकार की फिजूलखर्ची बताता रहा है। आपको बता दें कि एमपी सरकार पर करीब पौने दो लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। सरकार ने अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और शराब पर 5 प्रतिशत वैट भी बढ़ाया था, लेकिन किसान कर्जमाफी, किसानों को गेहूं का बोनस और खराब सड़कों को सुधारना सरकार के लिए बजट के लिहाज से बड़ी चुनौती बने हुए हैं। यही वजह है कि सरकार को एक बार फिर बाजार से कर्ज लेना पड़ रहा है।

कमलनाथ सरकार ने जिस दिन से कुर्सी संभाली है उस दिन से अब तक अक्टूबर को छोड़कर लगभग हर महीने में बाजार से कर्ज लिया गया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर मध्य प्रदेश सरकार ने कब कब और कितना कर्ज लिया।

कर्ज लेने के आंकड़े
11 जनवरी- 1000 करोड़
1 फरवरी- 1000 करोड़
8 फरवरी- 1000 करोड़
22 फरवरी- 1000 करोड़
28 फरवरी- 1000 करोड़


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News