Punjab Kesari MP ads

उज्जैन के महानिर्वाणी अखाड़े के पूर्व महंत प्रकाशपुरी का निधन, चढ़ाते थे महाकाल को भस्म

Friday, Apr 10, 2020-04:13 PM (IST)

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में भगवान महाकाल को प्रतिदिन भस्म चढ़ाने की परंपरा का पालन करने वाले महानिर्वाणी अखाड़े के पूर्व महंत प्रकाशपुरीजी महाराज का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।

महंत जी ने शुक्रवार तड़के करीब 03.30 बजे अंतिम सांस ली। वे करीब 40 वर्षों से महाकाल मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े में महंत के रूप में पदस्थ रहे।

हाल ही में हरियाणा के कलावड़ स्थित मठ में पहुंच गए थे और वहीं विश्राम कर रहे थे। महंत प्रकाश पुरी महाराज वर्ष 1980 में महानिर्वाणी अखाड़े के महंत नियुक्त हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News