Punjab Kesari MP ads

उज्जैन में बड़ा हादसाः नहाने के दौरान खदान में डूबे 9 किशोर, हुई दो मौतें; दोस्तों में मच गई चीख-पुकार

Tuesday, Apr 21, 2026-12:57 PM (IST)

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। जहां स्थित गांव करोंदिया की एक खदान में नहाने के दौरान 9 किशोर डूब गए। हादसे में दो किशारों की मौत हो गई। जबकि अन्य 7 की जान बाल-बाल बची है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ पुलिस ने एक नाबालिग किशोर का शव बरामद कर लिया है। वहीं, अन्य की तलाश जारी है।
     
मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा करोंदिया के पास खदान में हुई। जहां सोमवार को 9 बच्चे नहाने के लिए गए थे। इस दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से सभी खदान में डूब गए। हादसे में दो किशोरों की मौत हुई। जबकि अन्य को बमुश्किल बचाया गया। सूचना पर पहुंची  
रेस्क्यू टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से 7 बच्चों को बचाया गया। एक किशोर का शव बरामद किया। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

मृतकों की पहचान किशनपुरा निवासी अनस खान (16) और शुभम जाटवा (17) के रूप में हुई है। बताया गया कि हादसे का शिकार हुए सभी किशोर दोस्त थे। पुलिस ने बताया कि गहरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन में रात 10:30 बजे के करीब शुभम का शव बरामद किया है। वहीं, दूसरे किशोर अनस की तलाश जारी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News