Punjab Kesari MP ads

गेट को छूते ही मच गई चीख-पुकार... कुछ ही मिनटों में उजड़ गया परिवार

Wednesday, Jul 08, 2026-12:33 PM (IST)

दमोह: (इम्तियाज़ चिश्ती) मध्यप्रदेश के दमोह जिले के एक गांव में बिजली की सर्विस लाइन के संपर्क में आने से एक ही परिवार के छह लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल है। घटना दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली की सर्विस लाइन टूटकर संतोष रानी के घर के लोहे के गेट पर गिर गई, जिससे पूरे गेट में करंट दौड़ गया। इसी दौरान संतोष रानी ने जैसे ही गेट को पकड़ा, वह करंट की चपेट में आ गईं।

PunjabKesariउन्हें बचाने के लिए परिवार के अन्य सदस्य दौड़े, लेकिन एक-एक कर पांच और लोग भी करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए डंडे की मदद से बिजली की केबल को गेट से अलग किया, तब जाकर सभी को करंट से छुड़ाया जा सका।

हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने संतोष रानी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, अन्य घायलों का उपचार जारी है..


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News