भ्रष्ट्राचार के खिलाफ लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम के बर्खास्त बेलदार के पास मिली करोड़ों की संपत्ति

Tuesday, Dec 24, 2019-04:33 PM (IST)

इंदौर: लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने मंगलवार सुबह भ्रष्ट्राचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इंदौर नगर निगम के बर्खास्त बेलदार रियाजुल हक अंसारी के घर देव छाया अपार्टमेंट स्नेह लता गंज में जांच के दौरान रियाजुल और उसके परिजनों के नाम से भवन, भूखंड और दुकान होने की जानकारी मिली, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ से अधिक आंकी गई है। देव छाया अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 303, 404 एवं पेंटहाउस मिला है।

PunjabKesari

वहीं पाकिजा लाइफस्टाइल में एक प्लाट ए-22 जिसमें वर्तमान में मकान निर्माणाधीन है। 78.79 नाहर शाहवली कंपाउंड, खजराना में बहन के नाम पर मकान। जेल रोड में एक दुकान जिसे बेच दिया गया है, इनकी जानकारी लगी।

वहीं तलाशी के दौरान रियाज अंसारी के घर से इन अचल संपत्ति के साथ सोने, चांदी के गहनों के साथ 50 हजार रुपए नकद भी मिले। इसके अलावा बैंकों में खाते होने की जानकारी भी प्राप्त हुई है, जिनकी जांच की जाएगी। बर्खास्त बेलदार के घर के पास से एक डस्टर कार और दो टू व्हीलर वाहन भी मिले हैं।

PunjabKesari

रियाजुल हक अंसारी के घर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद यह जानकारी सामने आई कि इंदौर नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह ने 20 दिसंबर को ही बेलदार को बर्खास्त कर दिया था। इस दौरान उसने नगर निगम की छवि धूमिल करने के साथ अफसरों के खिलाफ बयानबाजी भी की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News