लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

Thursday, Aug 22, 2019-06:15 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश में लोकायुक्त का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। मामला छतरपुर का बताया जा रहा है। यहां पर लोकायुक्त की टीम ने पंचायत सचिव को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव बिल पास करवाने के नाम पर एक लाख की रिश्वत की मांग कर रहा था।

PunjabKesari

दरअसल, मामला छतरपुर की ईशानगर पंचायत का है। पंचायत सचिव ने सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र गुप्ता से बिल पास करवाने के नाम पर एक लाख रुपए की मांग कर रहा था। गुप्ता ने लोकायुक्त पुलिस से इसकी शिकायत की। लोकायुक्त टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। टीम ने पंचायत प्रतिनिधि गुप्ता को किश्त के रुप में 25 हजार रुपए लेकर भेजा। जैसे ही पंचायत सचिव अशोक गोस्वामी ने रिश्वत की पैसे लेने लगा तभी लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया।

PunjabKesari

वहीं, लोकायुक्त डीएसपी सागर खेडे की टीम ने अंजाम दिया। आरोपी अशोक ने मिठाई और निर्माण कार्य से जुड़े बिल पास करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त टीम ने सचिव अशोक गोस्वामी को 25 हजार  की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News