Punjab Kesari MP ads

8 हजार रुपए की रिश्वत लेते पंचायत सचिव व सरपंच पति गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई से हड़कंप

Monday, Apr 27, 2026-08:22 PM (IST)

खरगोन (रामेश्वर बड़ोले) : खरगोन जिले में इंदौर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जहां  महिला सरपंच का पति चिंताराम भोमारे 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ है। लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत के सचिव जितेंद्र सिंह पंवार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सनावद इलाके की ग्राम पंचायत भोमवाड़ा में ग्राम पंचायत सचिव व सरपंच पति दोनों आरोपी ग्राम पंचायत भोमवाड़ा की आवेदिका कविता यादव से पीएम आवास की 65 हजार रूपए की किश्त जारी करने के नाम पर 8 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। जिले में तीन दिन में लोकायुक्त की दूसरी बड़ी कारवाई है। लोकायुक्त टीम ने तीन दिन पूर्व झिरन्या BEO प्रभात परमार्थी को 2 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News