Punjab Kesari MP ads

महज 4 हजार की रिश्वत के लिए लगवाया कलंक, पैसे लेते महिला सुपरवाइजर दबोची,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से नियुक्ति के लिए मांगे पैसे

Friday, Apr 24, 2026-07:43 PM (IST)

लोकेशन खंडवा  (मुश्ताक मंसूरी): मध्य प्रदेश के खंडवा में लोकायुक्त की टीम ने महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक संतोष कोचले को चार हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है, आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

दरअसल शुक्रवार को इंदौर लोकायुक्त टीम ने खंडवा जिले के रोशनी गांव पर पहुंचकर आवेदिका किरन वाड़िबा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्राम पलासपुर की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास के मुताबिक आरोपी संतोष कोचले पर्यवेक्षक महिला बाल विकास खालवा सेक्टर -लखनपुर बंदी ने फरियादी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से नियुक्ति को लेकर  50, हजार रुपए की मांग की गई थी।

जिसकी शिकायत  पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई।  शिकायत सही पाये जाने पर शुक्रवार ट्रेपदल का गठन कर आरोपियों  संतोष कोचले को ग्राम पंचायत  रोशनी  में  चार हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए पकड़ा गया। आरोपिया के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7  के अंतर्गत कार्रवाई जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News