Punjab Kesari MP ads

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! दिल्ली से आई खबर ने बढ़ाई कांग्रेस की परेशानी

Tuesday, May 26, 2026-08:44 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश में राज्य की तीन सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए दिल्ली से एक बेहद निराशाजनक खबर सामने आई है, जिसने निसंदेह कांग्रेस की परेशानी बढ़ा दी है। क्रॉस वोटिंग और उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस पहले ही परेशानी में हैं, ऐसे में इस खबर ने मध्य प्रदेश कांग्रेस खेमें में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। कांग्रेस को उम्मीद थी कि राजेंद्र भारती को कोर्ट से राहत मिलेगी और वे राज्यसभा चुनाव में वोट कर सकेंगे लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट में सोमवार 26 मई 2026 को मामले की सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 जुलाई 2026 की तारीख निर्धारित की है।

कहा जा सकता है कि राजेंद्र भारती केस में तारीखों का आगे बढ़ना राज्यसभा चुनाव के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकता है। क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग की घोषणा के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव 18 जून को है तो इसका सीधा मतलब है कि राजेंद्र भारती चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

बता दें कि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल न्यायालय में देरी से पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनकी फाइल समय पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हो सकी, जिसके चलते मामले में सुनवाई टाल दी गई। इसके बाद कोर्ट ने अगली तारीख 14 जुलाई 2026 तय कर दी।

गौरतलब है कि पूर्व में राजेंद्र भारती को सुनाई गई 3 साल की सजा के चलते उनकी विधानसभा सदस्यता शून्य घोषित हो चुकी है, जिससे दतिया विधानसभा सीट रिक्त मानी जा रही है। इसी कारण क्षेत्र में उपचुनाव की अटकलें भी लगातार तेज हो रही हैं। राजनीतिक दलों ने अंदरखाने तैयारियां शुरू कर दी हैं और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो चुकी हैं।

सूत्रों की मानें तो राजेंद्र भारती अब राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं। यदि सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर होती है तो मामले की कानूनी दिशा बदल सकती है। फिलहाल मध्य प्रदेश की राजनीति में इस फैसले से सियासत उफान पर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News